चुनाव अधिकारी मुकेश कोली पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने की जिला अध्यक्ष की घोषणा। भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष। पार्टी के भरोसे पर खरा उतरकर सबको साथ लेकर काम करुंगा: भट्ट।                                                             

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

चुनाव अधिकारी मुकेश कोली पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने की जिला अध्यक्ष की घोषणा। भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष। पार्टी के भरोसे पर खरा उतरकर सबको साथ लेकर काम करुंगा: भट्ट।                                                             

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित विधायक भरत चौधरी एवं आशा नौटियाल ने दी बधाई।

                 

ऊखीमठः भाजपा के वरिष्ठ नेता और सौंरा-जवाड़ी वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष चुने गए। जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मुकेश कोली और पर्यवेक्षक प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा की। इस मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री व जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

इस दौरान भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर काम किया जाएगा। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनमानस तक पहुुंचाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला संगठन में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया जाएगा, जिससे जनपद में मजबूत संगठन बने। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह निवर्तमान जिला अध्यक्ष सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों से समय-समय पर सलाह व सुझाव लेते रहेंगे। इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी मुकेश कोली एवं पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में रुद्रप्रयाग विधान सभा से भाजपा के वरिष्ठ विक्रम कंडारी एवं केदारनाथ विधानसभा से विपिन्न सेमवाल के नाम की घोषणा भी की। इस दौरान निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, सरला खंडूरी , निवर्तमान उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमन तिवारी, अरुण चमोली,अनूप सेमवाल, देव प्रकाश सेमवाल, अजय सेमवाल, दरम्यान जख़वाल, सविता भंडारी, शीला रावत, प्रदीप राणा, सुनिल नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी सहित सभी मंडलों अध्यक्ष तथा कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओम प्रकाश पूर्व इवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो जौनसार बावर     (नया अध्याय)                भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओम प्रकाश पूर्व इवा मोर्चा मीडिया प्रभारी…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय)       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?