उप प्रधानाचार्य पद समाप्त करना छात्र व शिक्षक विरोधी निर्णय स्वीकार योग्य नहीं- गहलोत।

Spread the love

साहित्यिक सम्पादक शिवगंज (राजस्थान) : गुरुदीन वर्मा।

 

 

उप प्रधानाचार्य पद समाप्त करना छात्र व शिक्षक विरोधी निर्णय स्वीकार योग्य नहीं- गहलोत।

 

            शिवगंज(राजस्थान): राज्य सरकार द्वारा उपप्रधानाचार्य के पद डाइंग केडर घोषित करने के निर्णय का राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने घोर विरोध व्यक्त कर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उप प्रधानाचार्य के पद को समाप्त करने पर पुनर्विचार कर वरिष्ठ व्याख्याता पद सृजित करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की है।

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा उप प्रधानाचार्य का पद डाइंग कैडर घोषित करने से अब उप प्रधानाचार्य का पद समाप्त होने से पदोन्नति का एक अवसर पूर्ण रूप से खत्म हो जायेगा । जिससे शिक्षकों को भारी नुक़सान उठाना पड़ेगा जो साथ छात्र हित के विरूद्ध निर्णय है क्योंकि उप प्रधानाचार्य पद विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था की रीड़ मानी जाती थी। अब सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूलो की प्रशासनिक व्यवस्था चौपट हो जायेगी। तत्कालीन गहलोत सरकार ने उप प्रधानाचार्य का पद प्रशासनिक व्यवस्था एवं विद्यालय में बढ़ते ऑनलाईन कार्य से प्रधानाचार्य को अकेले शिक्षण व्यवस्था का जिम्मा सम्भालना पड़‌ता था। उप प्रधानाचार्य का पद स्वीकृत होने से छात्र हित में विद्यालय का वातावरण सुधरा था। लेकिन राज्य सरकार द्वारा उप प्रधानाचार्य का पद समाप्त करना शिक्षक एवं छात्रहित विरोधी निर्णय शिक्षक समाज के साथ बहुत बड़ा घोखा है। उप प्रधानाचार्य का पद समाप्त कर वरिष्ठ व्याख्याता का पद सृजन करना किसी भी स्थिति में छात्र व शिक्षक हित में नहीं है। क्योंकि वरिष्ठ व्याख्याता कोई प्रशासनिक पद नहीं है। ऐसे में सरकार द्वारा उठायें निर्णय पर राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को गम्भीरता पूर्वक विचार कर स्कूल के लिए छात्र व शिक्षक हित में उप प्रधानाचार्य का पद यथावत रखे जाने की पुरजोर शब्दों में माँग की है।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।