कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है: पूनम शुक्ला

Spread the love

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है: पूनम शुक्ला

 

छुआछूत मिटाने व प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संदेश देकर कराया गया कन्या भोज।

 

                   बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर वृहद कन्या पूजन का कार्यक्रम जतिया तालाब परिसर में आयोजित किया गया।इसमें मिनी बस्ती, कस्तूरबा नगर, अटल आवास, ओम नगर, सिंधी कॉलोनी की कन्याओं और छोटे बच्चों ने भाग लिया। धर्म जागरण परिवार ने पहले कन्याओं और बच्चों को पानी बचाने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत मिटाने का संदेश दिया। बच्चों के पैर धोकर उनका सिंगार किया गया। बच्चों को एक पंगत में बिठाकर उन्हें प्रसाद परोसा गया। बच्चों के भोजन पश्चात उन्हें सिंगार सामग्री और दक्षिणा दिया गया। धर्म जागरण समन्वय द्वारा 1100 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर बिलासपुर की सक्रिय समाजसेवी भाजपा नेत्री पूनम शुक्ला ने कहा कि कन्या भोज भारतीय संस्कृति में एक पवित्र और आदर्श परम्परा है जिसका उद्देश्य कन्याओं का सम्मान करना और उन्हें आशीर्वाद देना है। यह परम्परा विशेष रूप से हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है, जहां कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में पूनम शुक्ला, उषा यादव, सरिता खांडे, माया पमनानी, किरण यादव, श्वेता पाण्डेय, रीना गोस्वामी और धर्म जागरण के अभय सिंह, भृगु अवस्थी, अमित तिवारी, राजेश मिश्रा, राजा जैसवानी, राजेश जिलारे, अन्नपूर्णा तिवारी, बबिता ताम्रकार, प्रदीप शर्मा, रामधन रजक, डॉक्टर ललित माखीजा, डॉक्टर देवेंद्र कौशिक,अरुणा दीक्षित, शोभा कश्यप, दीप्ति वाजपेयी और किरण मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महावीर के वचन व प्रेरक वाणी…!

    Spread the love

    Spread the loveसंजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर, (मध्यप्रदेश)       10 अप्रैल-महावीर जयंती पर विशेष कविता   महावीर के वचन व प्रेरक वाणी…!   महावीर स्वामी…

    मोबाइल की कैद

    Spread the love

    Spread the love प्रियंका सौरभ कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,  आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)                मोबाइल की कैद   मोबाइल ने छीन ली, हँसी-खुशी की बात।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महावीर के वचन व प्रेरक वाणी…!

    • By User
    • April 9, 2025
    • 3 views
    महावीर के वचन व प्रेरक वाणी…!

    परमार्थ परायण पवन पुत्र हनुमान

    • By User
    • April 9, 2025
    • 4 views
    परमार्थ परायण पवन पुत्र हनुमान

    मोबाइल की कैद

    • By User
    • April 9, 2025
    • 5 views
    मोबाइल की कैद

    मीडिया, स्त्री और सनसनी: क्या हम न्याय कर पा रहे हैं?

    • By User
    • April 9, 2025
    • 5 views
    मीडिया, स्त्री और सनसनी: क्या हम न्याय कर पा रहे हैं?