अल्मोड़ा में अचानक मौसम बदलने से ओलावृष्टि और वर्षा हुई जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन फसलों और सब्जियों को नुकसान भी पहुंचा

Spread the love

अल्मोड़ाः अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि और वर्षा हुई। वर्षा और ओलावृष्टि जहां गर्मी से राहत दे गई, वहीं इसके चलते चलते फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। अब कृषि और उद्यान विभाग ने नुकसान को लेकर आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, वर्षा के बाद जंगलों की आग से राहत है।

गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह देर तक घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। एकाएक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की। इधर मौसम विभाग की ओर से जिले में अगले दो और दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर किया गया है। 

 

वहीं, आपदा प्रबंधन तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। 

जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद बागवानी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तेज वर्षा के बीच रानीधारा में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?