मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय योजना अंतर्गत में 140 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे ओर 4 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।

Spread the love

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय योजना अंतर्गत में 140 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे ओर 4 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।

 

                    आगर मालवा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय योजना अंतर्गत जिले के नलखेड़ा में 140 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, इनमें सम्मिलित 4 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर नलखेड़ा में आयोजित समारोह में उपस्थित सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती केसरबाई, उपाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह यादव, एसडीएम श्री सर्वेश यादव, सीईओ जनपद पंचायत श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर अध्यक्ष श्रीमती अंतिम सोनी, श्री दिलीप सकलेचा, श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री फूलचंद बेदीया, श्रीमती अर्चना नागर, श्री पीरु लाल कलसिया, श्री ओपी विजयवर्गीय, श्री अशोक लोढ़ा, श्री पवन बेदीया, श्री भंवर सिंह चंद्रावत, विधायक सुसनेर भेरूसिंह बापू प्रतिनिधि, सरपंच श्री पवन पाटीदार आदि जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों ने उल्लासपूर्ण वातावरण में वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत शासन द्वारा प्रदत्त चेक प्रदान किए गए। साथ ही विवाह समारोह में प्रत्येक जोड़े को विधायक सुसनेर श्री बापू सिंह परिहार की ओर से पानी का एक-एक कैंपर, सरपंच संघ द्वारा एक एक टिफिन उपहार स्वरूप भेंट किए गए, व्यापारी संघ की और से श्री राम जी गोयल द्वारा तथा पत्रकार संघ द्वारा भी जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। जोड़ों को उपहार प्रदान करने वाले संगठन और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के श्री ओमप्रकाश तेजरा, श्रीमती अनीता तेजरा तथा उनकी टीम द्वारा हिंदू वैवाहिक पद्धति से विवाह संपन्न कराए गए। इसी प्रकार क़ाज़ी श्री अब्दुल हकीम द्वारा निकाह संपन्न करवाये गए। अतिथियों द्वारा वर-वधूओ पर पुष्प वर्षा भी की गई।

इस अवसर पर ग्राम छापरिया की अनहद कबीर भजन मंडली द्वारा अपने भजनों से समां बांधा गया, भजन मंडली में आकाशवाणी के लोक गायक श्री बाबूलाल सोलंकी, श्री राधे श्याम ढाबी, ढोलक वादक विक्रम चौहान, हारमोनियम वादक रघुनाथ सिंह, वायलिन वादक मनीष हाड़ा तथा मजीरावादक कमलेश सोलंकी सम्मिलित थे। भजन मंडली द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई उन्होंने गुरु वंदना, स्वागत गीत तथा भगवान शंकर के स्तुति गीत प्रस्तुत किये, भजन मंडली ने विवाह से संबंधित लग्न के गीत, बन्ना बन्नी के गीत, तोरण गीत, दूल्हा-दुल्हन मिलन गीत भी गाए। कार्यक्रम का संचालन एमपी एग्रो के श्री ओपी विजयवर्गीय ने किया।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।