ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से तमाम विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 06-05-25 को महर्षि विद्या मंदिर स्कूल अल्मोड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तमाम विधिक जानकारियां दी गई। जहां बच्चों के साथ मिलकर सुहास चकमा बनाम भारत संघ एवं अन्य के मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, तहसील विधिक सेवा समिति,अधिकार मित्र की भूमिका, नि: शुल्क विधिक विधिक सहायता की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई तथा शिविर भी आयोजित किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओं को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, असंगठित मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और लाभ के लिए, श्रमिकों के लिए स्थापित विशेष प्रकोष्ठ तथा श्रम कानून, न्यूनतम मजदूरी, बाल श्रम, श्रमिक प्रतिपूर्ति अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनटीडी अधिनियम, नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वहां संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, प्रिंसिपल बी बी भट्ट, अजय बिष्ट, अदनान हुसैन, हरीश सिंह बिष्ट, कार्तिक टम्टा, हितेश थटवाल, प्रियांशी भण्डारी, अरभा अहमद आदि लोग मौजूद थे।









