श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये।

 

देश के सैनिकों के नाम की भगवान केदारनाथ जी की रूद्राभिषेक पूजा तथा प्रदेश -देश के सुख-समृद्धि की कामना की।

 

• श्री केदार सभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का ढोल दमाऊं के साथ भब्य स्वागत किया।

             

       केदारनाथ: 12 मईः  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)  अध्यक्ष हेमन्त द्विवदी आज श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे तथा श्री केदारनाथ धाम में देश की सेना के नाम रूद्राभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न की तथा प्रदेश एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि आपरेशन सिंदूर से देश की सेना ने अपना रण कौशल दिखाया है। उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पूजा में शामिल हुए। इससे पहले श्री केदार सभा तथा तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का ढोल दमाऊं के साथ भब्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया।

केदारनाथ धाम पहुंचकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, दर्शन पंक्ति में तीर्थयात्रियों से भी फीडबैक लिया तथा बीकेटीसी कर्मचारियों -अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों को भगवान केदारनाथ के सरल सुगम दर्शन हो सके साथ ही श्री केदार सभा के पदाधिकारियों से यात्रा के विषय में चर्चा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि 2014 की आपदा के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में भब्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है बड़ी संख्या में तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। अभी तक ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है कहा कि केदारनाथ में सुरक्षा चाक-चौबंद है।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष ने उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन, पूजा-अर्चना की तथा रावल भीमाशंकर लिंग से भी आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण किया

केदारनाथ धाम में इस अवसर मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, सीओ पुलिस अभिनव चौधरी, पुजारी बागेश लिंग केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व‌अध्यक्ष विनोद शुक्ला श्रेयांस द्विवेदी, ओएसडी अजय जी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, आर्किटेक्ट अजीत, केदार सभा महामंत्री अंकित सेमवाल वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल रोशन‌‌ त्रिवेदी, गणेश बगवाड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ उखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना के दौरान रावल भीमाशंकर शंकर लिंग, पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रशासनिक अधिकारी रमेश‌ नेगी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, देवी प्रसाद तिवारी, दीपक पंवार ,विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छावनी कर भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)         छावनी कर भुगतान के लिए…

    दया का एक छोटा सा भाव भी मनुष्य के मन को सुकुन देती हैं, मन के विकारों को दूर करती है।

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका/कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी  नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)                                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।