ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डेय।
अहिल्याबाई की तपस्या व बलिदान को आमजन तक पहुंचाएं: राकेश त्रिपाठी।
गोंडा वजीरगंजः ब्लॉक सभागार में भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर की त्रि शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक न्यायप्रिय शासक थी। अपने शासनकाल में हिन्दू हितों के संरक्षण व उनके प्रतीकों के निर्माण व प्रसार में महती भूमिका निभाई।उनकी मृत्यु 1795 में हुई, किन्तु भारतीय जनमानस में वे आज भी मौजूद हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं की ये जिम्मेदारी हैअहिल्याबाई की तपस्या व बलिदान को आमजन तक पहुंचाएं: राकेश त्रिपाठी
गोंडा वजीरगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर की त्रि शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक न्यायप्रिय शासक थी। अपने शासनकाल में हिन्दू हितों के संरक्षण व उनके प्रतीकों के निर्माण व प्रसार में महती भूमिका निभाई।उनकी मृत्यु 1795 में हुई, किन्तु भारतीय जनमानस में वे आज भी मौजूद हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं की ये जिम्मेदारी है कि हम अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व बलिदान के बारे में सभी भारतीयों को बताया जाय। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण की पुरोधा अहिल्याबाई होल्कर हिन्दू हितों के रक्षार्थ हमेशा तत्पर रहीं। इनकी कार्यवृत्ति हमेशा स्मरणीय रहेगी। इसके पहले मुख्यातिथि ने ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सतम्भ पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित किया। बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारे में भी उन्होंने भाग लिया। कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, पूर्वमंत्री रामबहादुर सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचितजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शास्त्री, वेदप्रकाश दुबे, मंडल अध्यक्ष अजित पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी, राजू मिश्र, सत्यदेव मिश्र, रामेश्वर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। कि हम अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व बलिदान के बारे में सभी भारतीयों को बताया जाय। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण की पुरोधा अहिल्याबाई होल्कर हिन्दू हितों के रक्षार्थ हमेशा तत्पर रहीं। इनकी कार्यवृत्ति हमेशा स्मरणीय रहेगी। इसके पहले मुख्यातिथि ने ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सतम्भ पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित किया। बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारे में भी उन्होंने भाग लिया। कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, पूर्वमंत्री रामबहादुर सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचितजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शास्त्री, वेदप्रकाश दुबे, मंडल अध्यक्ष अजित पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी, राजू मिश्र, सत्यदेव मिश्र, रामेश्वर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।







