ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
देश भर में जहां करोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं
वहीं पंजाब के जिला फिरोजपुर में भी 1 करोना का केस सामने आया है जिसमें एक नौजवान व्यक्ति जो की अंबाला का रहने वाला है और गुरुग्राम में नौकरी करता है उसके पिता फिरोजपुर में रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं वह अपने पिता के पास उन्हें मिलने के लिए आया था लेकिन उसकी तबीयत ठीक ना होने के कारण जब उसने अस्पताल में अपना चेकअप कराया तो वहां उसका कोविड का टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और उसे होम आइसोलेटेड किया गया है।
वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि फिरोजपुर में यह एक कोविड का मामला सामने आया है और उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और उन्हें हम आइसोलेटेड किया गया है आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो वह अपने नजदीकी सेहत केंद्र में जाकर अपनी जांच जरुर करवा।
बाइटः डॉक्टर राजविंदर कौर सिविल सर्जन फिरोजपुर।







