हिमांशु ब्यूटी पार्लर चारामा में हुआ विदाई समारोह का आयोजन।

Spread the love

 

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

व्यवहार रोजगार की पहली प्राथमिकता: चंद्रकांति नागे

 

हिमांशु ब्यूटी पार्लर चारामा में हुआ विदाई समारोह का आयोजन।

 

बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

 

 

चारामा, कांकेरः हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी चारामा जिला कांकेर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्टूडेंट के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दो महीने से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्रा महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी की संचालिका चंद्रकांति नागे ने प्रशिक्षणार्थियों का आह्वान किया कि अपना रोजगार ईमानदारी और मधुर व्यवहार से करके ही आप आगे बढ़ सकते हैं। व्यवहार बिना किसी भी काम में सफलता नहीं पाई जा सकती।

कार्यक्रम की मुख़्य अतिथि डॉक्टर ममता रामटेके और विशेष अतिथि हेमलता सोनी कोरर भानु प्रतापपुर ने गायत्री माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। चंद्रकांति नागे ने बताया कि कार्यक्रम में बीस प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। उन्हें चंद्रकांति नागे की ओर से थ्रेडिंग चेयर,वैक्स हीटर,हेयर डायल, पेन, डायरी कॉपी और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। चंद्रकांति ने बताया कि उनसे प्रशिक्षित बच्चे प्रदेश के विभिन्न जिलों में पचास से ज़्यादा पार्लर चलाकर सम्मानपूर्वक ज़िंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गायत्री साहू, आरती नेताम, महेश्वरी, गुनेश्वरी, भगवती, तनुजा देवांगन, दिव्या देवांगन, प्रमिला साहू, हेमलता सोनी, ज्योति, दिव्या, रामेश्वरी, अनिता व सुनीता रजक भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।