एशियाई जजीत्सु चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी वसुंधरा ने लहराया परचम।

Spread the love

 

ब्यूरो डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

 

 

एशियाई जजीत्सु चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी वसुंधरा ने लहराया परचम।

 

नेवाजा, फाइटिंग सिस्टम व मिक्स डुओ फाइटिंग में कांस्य पदक जीता।

 

            डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): अम्मान जॉर्डन में 9 वी एशियाई जुजीत्सु चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की फाइटर राणा वसुंधरा सिंह 63 किलोग्राम वजन समूह में इवेंट नेवाजा, फाइटिंग सिस्टम, मिक्स डूओ फाइटिंग में भाग लेते हुए क्रमशः वियतनाम जॉर्डन कज़ाख़िस्तान थाईलैंड जॉर्डन से फाइट करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वसुंधरा के प्रशिक्षक एवं पिता राणा अजय सिंह जॉर्डन से वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार हर देश के खिलाड़ियों की टेक्निक देखकर उन्हें कोचिंग दे रहे थे।फाइटिंग सिस्टम में राणा वसुंधरा सिंह को एशिया में चौथी रैंक प्राप्त हुई है। नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय दल का स्वागत हुआ।छत्तीसगढ़ से गए दोनों खिलाड़ी राणा वसुंधरा सिंह एवं जतिन राहुल के दिल्ली से छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर रायपुर जिला संघ द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत दुर्ग में विजेता खिलाड़ियों के लिए राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला संघ एवं खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इसके उपरांत राणा वसुंधरा सिंह का डोंगरगढ़ आगमन पर मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला संघ के अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, अचला ठाकुर, तरुण वरकड़े, बाबूराव जनबंधु एवं सभी खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 प्रतिभा का पर्याय हैं वसुंधरा

 

राणा वसुंधरा सिंह बहुमुखी प्रतिभा की पर्याय हैं। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होने मार्शल आर्ट सीखना प्रारंभ कर दिया था। उनके पिता राणा अजय सिंह खुद नेशनल पदक विजेता रहे हैं। पिता के मार्गदर्शन में वसुंधरा की प्रतिभा में लगातार निखार आता गया। वर्तमान में अनेक राष्ट्रीय पदक वसुंधरा ने जीते। पिछले 2 साल से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रमशः सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए 2024 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रीस यूरोप हेतु भारतीय दल में अपनी जगह बनाई परंतु वीजा नहीं मिलने के कारण वसुंधरा उक्त प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई। 10 दिवसीय इंडिया कैंप हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड में दो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक से कोचिंग प्राप्त कर अम्मान जॉर्डन माइनस 63 किलोग्राम वजन समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया।नवंबर में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप हेतु भारतीय दल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। जिसका इंडिया कैंप नोएडा उत्तर प्रदेश में अगस्त माह में रखा जाएगा।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।