संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
निकाय निधि से हो रहे नाले निर्माण में पार्षदो ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।
करीब 50 लाख रुपए की लागत से हो रहा है नाले का निर्माण*
जिला संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार
कानड़ः नगर कानड में वार्ड क्रमांक 15 शिव पहाड़ी रोड पर सड़क के दोनों और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, निकाय निधि से करीब 50 लख रुपए कि लागत से बनाए जा रहे नाले निर्माण में संबंधित ठेकेदार द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसको लेकर नप के पार्षदो ने मौके पर जाकर कार्य को भी देखा, कहा कि उक्त ठेकेदार द्वारा मनमानी करने के साथ घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है, पहले भी हम निर्माण को लेकर शिकायत कर चुके हे। लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं कर, लगातार निर्माण कार्य करवाया जा रहा हे। नगर परिषद के पार्षद कैलाश नारायण परिहार, नप उपाध्यक्ष राजेश डीलर ,पार्षद दरबार सिंह आर्य,पार्षद देवकरण बीजापारी आदि के द्वारा ठेकेदार नप अधिकारी ओर अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि रायपुरिया रोड के दोनों ओर बन रहे नाले निर्माण मे ठेकेदार ने अपनी मन मानी कि हे, उक्त निर्माण मे जहा एक साइड नाला निर्माण तो कर दीया लेकिन उस नाले के अंदर रेती, गिट्टी ओर खोदी कई पास कि मिट्टी उसी मे भर गई, जिस से बारिश के दिनों मे पानी निकासी मे परेशानी होंगी। पार्षदो ने घटिया निर्माण के साथ यह भी आरोप लगाया कि अब तक जितने भी निर्माण नप ने करवाए सभी मे जम कर भृष्ठाचार हुआ हे। जो पिछली बार जांच मे भी आया था ओर निर्माण कार्य कि गुणवन्ता पर सवालिया निशान लगा था।
गोगली में हो रहे नाले निर्माण में भी भ्रष्टाचार – नगर के राजश्री होटल के पास से करोड़ों रुपए की लागत से बना रहे गोगली नाले में आरसीसी की दिवार का निर्माण किया जा रहा है, जिस मे भी संबंधित ठेकेदार द्वारा भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप पार्षदो ने लगाया हैं, सभी ने यह भी बताया कि आगामी वर्षा ऋतु के समय को देखते नाले में पड़ा मलबा भी नगर परिषद द्वारा नहीं हटाया गया, जो कि नगर में पानी घुसने का संकेत दे रहा है।
इनका कहना
अभी हमारे पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर विभाग के इंजीनियर के द्वारा जांच करवाई जाएगी अगर गलत निर्माण कार्य हो रहा है तो उसे रोका जाएगा
शिवसिह चौहान मुख्य नगर परिषद अधिकारी कानड







