ऊखीमठः  एनसीसी गोपेश्वर चमोली के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में  आयोजित एनसीसी कैडेट्स का एनुअल ट्रेनिंग कैंप के तहत। 

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

ऊखीमठः  एनसीसी गोपेश्वर चमोली के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में आयोजित एनसीसी कैडेट्स का एनुअल ट्रेनिंग कैंप के तहत। 

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के एनसीसी कैडेट्स के 29 कैडेट्सों के दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी तीर्थ मेें पूजा – अर्चना कर क्रौच पर्वत तीर्थ की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी रूबरू हुआ। कैडेट्स ने क्रौच पर्वत तीर्थ के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थ यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति भी जागरूक किया। महाविद्यालय के सहयोगी एनसीसी अधिकारी (ANO) लेफ्टिनेंट डॉo ललित मोहन तिवारी ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज नागनाथ पोखरी मे आयोजित एनुअल ट्रेनिंग में विभिन्न विद्यालयो के एन सी सी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया तथा बुधवार को एन सी सी कैडेट्स के 29 सदस्यीय दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति की तपस्थली कुमार लोक का भ्रमण कर धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि कुमार लोक से प्रकृति के अदभुत नजारों से रूबरू होने के बाद कैडेट्स ने अनेक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्तिकेय मन्दिर समिति सचिव बलराम सिंह नेगी ने कैडेट्स को क्रौच पर्वत तीर्थ की अनेक धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य की जानकारी देते हुए बताया कि क्रौच पर्वत तीर्थ 8530 फीट की ऊंचाई पर विराजमान है तथा चारो ओर पर्वत श्रृखलााओं से घिरा हुआ है । पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कैडेट्स द्वारा विभिन्न स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। स्थानीय व्यापारी चयन सिंह नेगी ने कैडेट्स को स्थानीय वनस्पतियों की जानकारी दी। इस मौके पर मोहित पंवार, किरन, प्रिया, दीप्ति, पवन सिंह, हिमानी, दिया, कुमकुम, रोहित पंवार, अनीशा, मानसी, लक्ष्मी, सहित 29 सदस्यीय कैडेट्स का दल मौजूद रहा।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 10 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?