बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

वन महोत्सव के अंतर्गत 

•”एक पेड़ मां के नाम “

 

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।

 

 

श्री बदरीनाथ धाम: 4 जुलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित भारत अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत आज बीकेटीसी, वन विभाग, जिला पुलिस- प्रशासन तथा तीर्थ पुरोहितों, बामणी गांव के जागरूक लोगों द्वारा बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के निर्देशन में वन महोत्सव के तहत बदरीनाथ धाम के निकटवर्ती स्थानों में वृक्षारोपण किया।

 

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है तथा निरंतर भूस्खलन की घटनाओं को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण जरूरी है।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज वृक्षारोपण में बांज, बुरांस, देवदार, तुलसी आदि पौधों‌ का रोपण किया गया तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने वृक्षारोपण से पहले सभी पेड़ पौधों की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,‌ अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, विपिन डिमरी, फूलों की घाटी गोविंद घाट रेंज से अजय रावत, अजीत भंडारी, विश्वनाथ, धीरज मेहता संजय, भंडारी, दिनेश भट्ट, दफेदार कुलानंद पंत, हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    छावनी कर भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)         छावनी कर भुगतान के लिए…

    दया का एक छोटा सा भाव भी मनुष्य के मन को सुकुन देती हैं, मन के विकारों को दूर करती है।

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका/कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी  नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)                                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।