बीकेटीसी एवं नगरपंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्रों का सम्मान एवं वर्दी वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़

 

 

बीकेटीसी एवं नगरपंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्रों का सम्मान एवं वर्दी वितरण कार्यक्रम संपन्न।

 

श्री बदरीनाथ धाम: 20 जुलाईः श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )एवं नगरपंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर 23 पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा सम्मान किया गया तथा सम्मान स्वरूप वर्दी वितरित की गयी।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि नगर पंचायत बदरीनाथ एवं बीकेटीसी में वर्ष 2023 से हुए एमओयू के तहत श्री बदरीनाथ मंदिर में नगरपंचायत के पर्यावरण मित्र सफाई का कार्य करते है।

 

आज बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण मित्रों को सम्मान स्वरूप वर्दी भेंट की तथा पर्यावरण मित्रों के द्वारा बदरीनाथ मंदिर परिसर में की जा रही स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ग्रीन – क्लीन उत्तराखंड ” की थीम को साकार किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुनील पुरोहित तथा थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने भी पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया तथा पर्यावरण मित्रों को प्रेरित किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बरसात तथा सर्दी से बचाव करने हेतु उच्च गुणवत्ता के जैकेट एवं लोअर उपलब्ध कराये गये है।

 

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, महिला पर्यावरण मित्र पायल, पर्यावरण मित्र प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?