संवाददाता कानड़ :गोवर्धन कुम्भकार।
गरिमा व हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीभक्ति की भावना के साथ 79 वा स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।
अशासकीय एवं शासकीय संस्थानों पर शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया।
कानड़ : 15 अगस्त का दिन भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है जो देश में इस दिन को खास पर्व के तौर पर नहीं त्योहार के रूप में मनाया जाता है 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजों हुकूमत से आजादी मिली थी इस आजादी को दिलवाने में कई वीरों ने आजादी दिलाने में अपना खून बहा दिया है स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ एक पर्व की तरह मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस मनाया गया हर बार देश, प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस को बड़े गरिमा एवं हर्षोल्लास राष्ट्रभक्ति की तरह मनाते हैं जिसमें शासकीय अशासकीय विद्यालय के छात्र गण एवं शिक्षक गण प्रभात फेरी नवीन बस स्टैंड पर पहुंची जहां नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया नगर नगर परिषद गार्डन में नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया वहीं पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी राजकुमार दांगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया वही सभी शासकीय एवं अशासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।







