ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के बेटे सोनू सूद आज फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कमालेवाला पहुंचे। यहां बाढ़ से तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।
https://www.transfernow.net/dl/20250908UmtkiiHL
सोनू सूद खुद एक गरीब परिवार के घर पहुँचे और उनका हालचाल पूछा। उस परिवार की छत गिर गई थी और वे कर्ज में डूबे हुए थे। सोनू सूद ने न सिर्फ़ परिवार का हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें घर बनवाने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जो भी और मदद हो सकेगी, वे ज़रूर करेंगे।
इस मौके पर सोनू सूद ने अपील की कि पंजाब में जहाँ भी लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनकी मदद के लिए आगे आएँ। उन्होंने कहा कि संगठनों, गायकों और आम लोगों का एक साथ खड़े होकर एक-दूसरे का हाथ थामना बेहद ज़रूरी है।
इसके अलावा इन गांवों में सूखा राशन, गद्दे, तिरपाल, मच्छरदानी आदि भी उपलब्ध कराए गए।







