ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से हो रही परेशानियों के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी।
अल्मोड़ाः जिले में लागू जिला विकास प्राधिकरण के कारण आम जनता को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज 30 सितंबर, मंगलवार को चौघानपाटा स्थित, गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले हुई एक बैठक में वहां उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के कारण आम जन लंबे समय काफी परेशान हो रहा है। गांधी पार्क में इसके विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन भी किया गया। वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है। जनता पिछले आठ सालों से विकास प्राधिकरण के कारण अपना काम समय पर नहीं कर पा रही है। मकान के लिए नक्शा बनवाना हो या इससे संबंधित अन्य कार्य हों, इन, सब में लोगों का बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो रहा है और पैसा भी काफी खर्च हो रहा है। लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। वक्ताओं कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए हमारी संघर्ष समिति तब तक लड़ाई लड़ते रहेगी, जब-तक सरकार इसे समाप्त न कर दे।









