भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला सम्पन्न।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला सम्पन्न।

 

 

 

            अल्मोड़ाः 9 अक्टूबर 2025 —भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज भाजपा कार्यालय, पातालदेवी में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी का अल्मोड़ा आगमन हुआ।

 

कार्यक्रम की संयोजक टीम में ललित लटवाल, मीना भैसोड़ा एवं चंदन लाल टम्टा शामिल रहे।

मंच पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट एवं प्रदेश मंत्री गौरव पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

अपने स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने महामंत्री तरुण बंसल सहित सभी मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती (25 सितम्बर) से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (25 दिसम्बर) तक चलेगा।

इस अवधि में पार्टी द्वारा “हर घर स्वदेशी” थीम के साथ जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

 

कार्यक्रम संयोजक ललित लटवाल ने कहा “हमारी सभ्यता और संस्कृति हमेशा आत्मनिर्भरता की प्रतीक रही है। हमारे पूर्वज सीमित संसाधनों में ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी विचार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में पुनः स्थापित किया है।”

 

 

 

मुख्य अतिथि श्री तरुण बंसल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वदेशी की भावना ही सशक्त भारत की नींव है। स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण का आधार है।”

 

 

 

उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है —

हमारे हथियार, विमान, अंतरिक्ष मिशन और चंद्रयान-3 तक — सब स्वदेशी प्रयासों का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि “पहाड़ों से पलायन तभी रुकेगा जब हम स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएँगे। स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है।”

 

 

 

महामंत्री तरुण बंसल ने संगठन के सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में जोड़ें, साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के विचारों से जोड़कर सशक्त भारत निर्माण की दिशा में कार्य करें।

उन्होंने सभी मंडलों में “आत्मनिर्भर भारत अभियान” की कार्यशालाओं की तिथियां निर्धारित करने के निर्देश भी दिए।

 

उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ना और 2027 के विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करना संगठन का साझा लक्ष्य होना चाहिए।

 

अंत में महामंत्री तरुण बंसल जी ने आगामी त्योहारों के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया “हम सब स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, देशी उत्पाद खरीदें और अपने श्रमिकों, कारीगरों तथा स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाएं।

 

इस वर्ष की दिवाली अपने घर में नहीं, ‘किसी श्रमिक, किसान और कारीगर के घर की दिवाली रोशन करें।’

यही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की भावना है।”

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किरन पंत, राजीव गुरुरानी,

जिला पदाधिकारी संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी, जिला मंत्री रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, बिशन कनवाल, कमल बिष्ट,

कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,

जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू), सह-मीडिया संयोजक नगरकोटी,

 

सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट, मदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, रक्षित कार्की, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, दीपा अधिकारी, पुष्पा भंडारी, मीना नेगी, कमला तिवारी, मीरा मिश्रा, ललिता पंचपाल, कविता वर्मा , प्रीति रस्तोगी, डी.के. जोशी, रमेश चंद जोशी, कमल गिरी, बबलू अलमिया, शंकर सिंह, तेज सिंह, गोधन सिंह, मनोज पंत, नरेंद्र सिंह, ललित तिवारी, जगत तिवारी, नंदन आर्य, आनंद नेगी, प्रताप सिंह, देवाशीष नेगी, योगेश बिष्ट, भूधर नारायण सिंह, पंकज सिंह भाकुनी, वीरेंद्र बिष्ट, जगदीश डंगवाल, पंकज रौतेला, विनोद लटवाल, भगवान सिंह रावल, सुरेश राम, विनोद मेहरा, चंदन बहुगुणा, जीवन सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, हयात सिंह बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरुरानी, तस्लीम अंसारी, हिमांशु बनोला, राहुल बिष्ट, हरीश प्रसाद, दिनेश पांडे, महेंद्र सिंह, किशन सिंह, नरेंद्र मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।