ब्यूरो बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

सुब्रतो मलिक परिवार द्वारा काली पूजन का भव्य आयोजन
दस वर्षों से जारी है माँ श्यामा की अखंड आराधना
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सत्ताइस खोली स्थित सुब्रतो मलिक एवं शम्पा मलिक के निवास पर इस वर्ष भी माँ श्यामा काली पूजन का आयोजन भक्ति भाव से संपन्न हुआ। मलिक परिवार द्वारा पिछले दस वर्षों से निरंतर श्रद्धा और परंपरा के साथ काली पूजा की जाती रही है। इस अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। माँ काली की प्रतिमा की भव्य आरती, देवी स्तुति, भजन व प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
पूजा कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और परिजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूजा के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माँ काली के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में जीत सिंह, अमित वर्मा, एच.पी. गुप्ता, परविंदर सिंह, अमित पाण्डेय, भानु पाण्डेय, सुमित वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहे।
माँ काली की जयघोष और ढाक की थापों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। परिवार ने अगले वर्ष भी और भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।







