शो पीस बनी सहकारी समितियां, खाद और गेंहू बीज के लिए दर – दर भटक रहें किसान।

Spread the love

पंकज सीबी मिश्रा

(उप सम्पदाक) जौनपुर, उ. प्र।

शो पीस बनी सहकारी समितियां, खाद और गेंहू बीज के लिए दर – दर भटक रहें किसान।

             केराकतः किसान सम्मान निधि योजना द्वारा जनता के टैक्स के सरकारी धन का बंदरबाट करवाने वाले लोग किसानों के दुःख, तकलीफो और भागदौड़ से अनभिज्ञ बने हुए है। करोड़ों अपात्र अपने जीवित माता पिता से दो – दो चार बिस्वा भूमि अपने नाम करवाकर या जो कभी किसानी नहीं करते वो भी साल भर में किसान सम्मान निधि का पैसा डकार रहें और दूसरी तरफ छोटे सीमांत किसान जिन्हें सीजन में गेंहू की बीज, डीएपी डाई खाद की जरुरत होती है उन्हें दर – दर भटकना पड़ रहा। याद रखियेगा सरकारी तंत्र से परेशान यदि इन किसानों नें खेती करना और फसल उपजाना छोड़ना शुरू कर दिया तो रोटी के लाले पड़ जायेंगे। केराकत ब्लॉक के थानागद्दी, सहबदीपुर इत्यादि सहकारी समितियों में समय से ना खाद मिल रहा ना बीज। हाँ यें जरुर हुआ है कि रजिस्ट्रेशन और कार्ड बनवाने के नाम पर इन सहकारी समितियों में गरीब किसानों से दो सौ चालीस रूपये के दर से जमकर वसूली हुई है। आखिर क्यों केवल किसानी पर ही प्रहार किया जा रहा। कभी किसानों के यहाँ बिजली विभाग के छापे तो कभी मौसम की मार अब खाद और बीज की किल्लत तो आखिर क्यों ही खेती कर देश के लिए अन्न उपजाएँ किसान ! जवाब मांग देंगे और मुद्दा उठा देंगे तो साँप सूंघ जायेगा। जिम्मेदार एडीओ केराकत भी इस मामले पर मौन साधे है। आखिर इन किसानों का क्या दोष है जिन्हें खाद और बीज की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा। छापे मारिये जहां आपने जिले में सप्लाई कराया है वहां आपको कालाबाजारी का नया खेल देखने को मिल जायेगा क्यूंकि एक रेजिस्ट्रेशन पर अपने मातहतो को यें सोसाइटी संचालक बीसो बोरी खाद और बीज उठा कर दे दे रहे जो सोसाइटी के बाहर जाकर ही सौ पचास रूपये ज्यादा लेकर ब्लैक कर दे रहें। यही हाल सिंधोरा, नरहन और पतरही सहकारी समितियों पर भी देखने को मिला है। उपजिलाधिकारी केराकत और जिलाधिकारी जौनपुर इस मामले में हस्तक्षेप कर इन समितियों के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कराए ताकि किसानों को समय से खाद और बीज मिलता रहें।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।