ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब):राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20251115zG7dpAN8
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को पाकिस्तान से मंगवाई गई करोड़ों रुपए की अंतरराष्ट्रीय मूल्य की 8 किलो 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने एक नशा तस्कर को स्पेशल नाकाबंदी के दौरान 8 किलो 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
ए एन टी एफ के अधिकारी ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर बगीचा सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी गट्टी राजोके हेरोइन की बड़ी खेप लेकर आ रहा है तो इस गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की पुलिस द्वारा गांव मधरे के एरिया में स्पेशल नाकाबंदी की गई और इस नाकाबंदी के दौरान नामजद नशा तस्कर को 8 किलो 250 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ काबू किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी।उन्होंने बताया कि बगीचा सिंह का पूरा परिवार ही नशे की तस्करी में शामिल है और पहले इसका पिता भी हेरोइन के साथ पकड़ा जा चुका है ए एन टी एफ के अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन उसने कब और किस एरिया से पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी और आगे किसे सप्लाई की जानी थी।
बाईटः भूपिंदर सिंह डी एस पी ए एन टी एफ फिरोजपुर रेंज।







