संवाददाता सिवान बिहारः सन्तोष कुमार चतुर्वेदी।
सिवान बिहारः नरेंद्र मोदी विचार मंच सिवान जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र शंकर जी का संगठन के प्रति निष्ठा भाव समर्पण एवं बिहार विधानसभा चुनाव में सिवान जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के लिए विशेष कर श्री मंगल पाण्डेय जी के प्रति किए गए चुनाव कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन (पूर्वी भारत) सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री शैवाल तिवारी के अनुशंसा पर एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री रवि भाई चाणक्य जी के आदेशानुसार बिहार प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अमिताभ द्विवेदी द्वारा श्री शिवेंद्र शंकर जी को पदोन्नति कर सारण प्रमंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बिहार प्रदेश मीडिया उप प्रभारी श्री संतोष चतुर्वेदी जी ने बताया कि श्री शिवेंद्र शंकर जी को नए दायित्व मिलने पर सारण प्रमंडल संगठन में खुशी की लहर देखने को मिली !
श्री शिवेंद्र शंकर जी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद जो मुझे इस योग्य समझा!
मैं संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा!







