ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को :
बागेश्वर-जिले में आगामी 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई अधिनियम से संबंधित वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक एवं कुटुंब न्यायालय के मामले, श्रम विवाद, भूमि अर्जन से संबंधित वाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, वेतन भत्ते और पेंशन संबंधी प्रकरण,धन वसूली और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय यातायात चालान आदि के मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
जो लोग अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालत से करवाना चाहते हैं वह 12 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर मामलों को नियत करवा सकते हैं।







