संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा पुलिस के कोतवाली द्वाराहाट ने चलाया जागरुकता अभियान।
छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात के नियम, नशे के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारियां।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 27.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया विनोद जोशी के नेतृत्व में महिला उ0नि0 मीना आर्या ने राजकीय मिशन इण्टर कालेज, द्वाराहाट में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें, जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है।
साथ ही नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियम, ह्यूमन ट्रेफिकिंग व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।









