जिला अधिकारी अंशुल सिंह के अध्यक्षता जिला पंचायत सभागार में मेरा गांव मेरा सड़क योजना के अन्तर्गत ग्राम स्याली के सड़क निर्माण कार्य के लंबित होने के कारणों की समीक्षा

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

जिला अधिकारी अंशुल सिंह के अध्यक्षता जिला पंचायत सभागार में मेरा गांव मेरा सड़क योजना के अन्तर्गत ग्राम स्याली के सड़क निर्माण कार्य के लंबित होने के कारणों की समीक्षा

 

 

 

 

            अल्मोड़ाः  मेरा गाँव–मेरी सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम स्याली के सड़क निर्माण कार्य के लम्बित होने के कारणों समीक्षा हेतु आज जिला पंचायत सभागार, धारानौला, अल्मोड़ा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभागों के मध्य लम्बित औपचारिकताओं, अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा कार्य प्रारंभ न हो पाने के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि सड़क के मार्ग में सरकारी भूमि है तो उसे तत्काल अतिक्रमण-मुक्त कराया जाए, तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी।

 

सड़क निर्माण कार्य के लगातार लम्बित रहने पर जिलाधिकारी ने गहरा असंतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल और ठोस प्रगति दिखाएँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि ग्राम स्याली के ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?