संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
नया अध्याय
दुग्ध समृद्धि अभियान (द्वितीय चरण) और क्षीरधारा ग्राम योजना पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।
आगर-मालवा: पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि अभियान के द्वितीय चरण एवं क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत् आजीविका भवन आगर में ऑनलाइन प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। विभाग के मास्टर ट्रेनर द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता तथा अन्य फील्ड कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण तथा पशुस्वास्थ्य के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है, ताकि महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में पशुपालन उपसंचालक डॉ. आर.सी. पवार, डॉ. एम.जे. खान, डॉ. अंकित जैन, डॉ. योगेश कुम्भकार, डॉ. तुषार ठोसर, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. दीपक मेहरा एवं डॉ. संदीप नागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा विषयवार विस्तृत प्रस्तुति दी गई तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का हैंड्स-ऑन डेमो भी कराया गया।







