संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने घरेलू हिंसा से संबंधित वारंटी को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 11.12.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट वाद संख्या- 13/24 व 29/25 घरेलू हिंसा से सम्बन्धित अभियुक्त मोहन सिंह जीना पुत्र हरि सिंह जीना, निवासी मंगलम सिटी गोमती विला जयपुर राजस्थान को कोतवाली चौखुटिया पुलिस द्वारा द्वाराहाट से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1.अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा
2.हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद







