ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20251219nUvTDwGR
फिरोजपुर में लूटपाट और चोरी करने वालों का बोलबाला
फिरोजपुरः की एक पॉश कॉलोनी में लुटेरों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। एक घर से दिनदहाड़े साइकिल चोरी की गई, जबकि एक राहगीर से मोबाइल फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं
फिरोजपुर के रहने वाले रमेश कश्यप, जो अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने गए थे, जब पॉश धवन कॉलोनी के बाहर पहुंचे तो जैसे ही उन्होंने फोन सुनने के लिए मोबाइल कान से लगाया, तभी पीछे से तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरे आए और डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
रमेश कश्यप ने दौड़कर लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे गलियों में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए फरार हो गए। लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बाइट: रमेश कश्यप, लूट का शिकार पीड़ित
वहीं दूसरा मामला उसी कॉलोनी का है, जहां के रहने वाले व्यापारी सुखदेव गुरेजा के परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान एक चोर आराम से वहां घूमता रहा। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है, तो उसने गेट खोलकर वहां से साइकिल चोरी कर ली और फरार हो गया। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर साइकिल चोरी कर बड़े आराम से साइकिल पर सवार होकर वहां से निकल जाता है।
बाइट: सुखदेव गुरेजा







