ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय)
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पास हुआ 39 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर प्रधानों का हंगामा।
गोंडा वजीरगंजः ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 38 करोड़ 86 लाख रुपयों की कार्य योजना के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में पात्रों के चयन में विवादों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने ग्रामीणों की फैमिली आईडी व फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में प्रधानों ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। बैठक में ब्लाक प्रमुख अनीता यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल, पशु चिकित्सक डॉ. वीबी वर्मा, एडीओ पंचायत सतीश तिवारी, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार, ग्राम प्रधान अवधेश गोस्वामी, गुड्डू मिश्र, सोनू सिंह, अजय सिंह, जगदम्बा सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत, सचिव उपस्थित रहे।







