नाबालिग को घर से लापता हुए को 48 घंटे हो चुके हैं।….. पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार

                 (नया अध्याय)

 

 

 

नाबालिग को घर से लापता हुए को 48 घंटे हो चुके हैं।….. पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

कानड़ पुलिस ने दर्ज किया मामला घर से दुकान जाने निकला बालक नहीं लौटा, परिजनों में चिंता।

 

 

 

                कानड़ः नगर में नाबालिग बालक के अपहरण का मामला सामने आया है। कानड़ निवासी विष्णु चौहान निवासी बजरंग मोहल्ला का 16वर्षीय बालक घर से दुकान जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना थाने में दी गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ने रिपोर्ट में बताया कि 27 दिसंबर को नाबालिग बालक घर से निकला था, जिसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कानड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक कन्हैयालाल मालवीय को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी आर. के. दांगी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि बालक की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?