संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक-1, सुसनेर में उप चुनाव शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।
70.64 प्रतिशत वोटिंग हुई
कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया भ्रमण
आगर-मालवा: त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-1,सुसनेर में सदस्य पद के लिए सोमवार को मतदान निर्विघ्न और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुए। वार्ड के सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः समय से ही मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। प्रातः 7ः00 से अपरान्ह 3ः00 तक कुल 70.64 प्रतिशत वोटिंग हुई।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। कलेक्टर-एसपी ने मतदान केन्द्र सालियाखेड़ी, सोयत, डोंगरगांव, देहरिया सोयत, गणेशपुरा आदि गांवों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान के लिये मतदाताओं को प्रेरित किया। इसके साथ ही उप निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रेक्षक श्री पीके वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्री सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े ने भी सतत् रूप से मतदान केन्द्रों का विजिट किया और मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया।
मतगणना 02 जनवरी को
जिला पंचायत सदस्य पद के लिये मतगणना 02 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुसनेर में होगी। परिणामों की घोषणा 5 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी।







