ग्रामीणों द्वारा दी गई तालिबानी सजा”!

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा :गोवर्धन कुम्भकार

                  (नया अध्याय)

 

 

 

            ग्रामीणों द्वारा दी गई तालिबानी सजा”!

 

नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों का सिर मुंडन, उमरपुर में कानून से पहले सुना दिया फैसला…।

 

 

 

आगर मालवा : ग्राम आम्बदेव में मंगलवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप ने पूरे गांव को उबाल पर ला दिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन नाबालिग छात्राएं सड़क मार्ग से विद्यालय जा रही थीं, तभी निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत दो युवकों पर उनसे आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। छात्राओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। आरोप लगते ही कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्से से भरी भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से दोनों आरोपियों का सिर मुंडन कर दिया, जिसे लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता नजर आया और क्षेत्र में तीखी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए हिरासत में लिया और उन्हें आगर कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी से जुड़े हुए हैं।

 

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके चलते फिलहाल किसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि नाबालिग छात्राओं से जुड़ा मामला होने और भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लिए जाने को लेकर प्रशासनिक हलकों सहित आमजन में भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद उमरपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एक ओर जहां ग्रामीण बेटियों की सुरक्षा को लेकर आक्रोशित नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था, भीड़तंत्र और न्याय प्रक्रिया को लेकर गंभीर बहस छिड़ गई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।