ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
छावनी कर भुगतान के लिए लगेंगे शिविर
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रानीखेतः रानीखेत के छावनी क्षेत्र के करदाताओं को छावनी कर भुगतान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा लंबित कर भुगतान और ई-छावनी पोर्टल के सेल्फ सर्विस मोड़ पर आ रही दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।
रानीखेत छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने बताया कि यह शिविर दिन में दो बजे से चार बजे तक लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहला शिविर 12जनवरी को गांधी चौक रानीखेत,दूसरा शिविर 16जनवरी को शिव मंदिर मुख्य गेट के सामने, 20जनवरी को छावनी प्राथमिक विद्यालय माल रोड, 22जनवरी को छावनी माध्यमिक विद्यालय चौबटिया, 24जनवरी को गांधी चौक रानीखेत तथा 27जनवरी को रानीखेत इंटर कालेज के पास जरुरी बाजार में आयोजित किए जाएंगे।
यहां करदाताओं की समस्या का मौके पर ही समाधान कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने करदाताओं से अपील की है कि समय पर छावनी परिषद का कर भुगतान करना सुनिश्चित करें।









