ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
फिरोजपुर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी, कॉम्प्लेक्स खाली कराया गया, सर्च जारी।

फिरोजपुर: से बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत का माहौल देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज के ऑफिशियल मेल पर धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली कराया जा रहा है। हालांकि कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि यह मेल कहां से आया, कितने भेजे गए, लेकिन कोर्ट की पार्किंग समेत दूसरी संभावित जगहों को खाली कराया जा रहा है।







