संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा गांधी पार्क में एकत्रित होकर अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा को लेकर सरकार से की मांग।
अल्मोड़ाः आज 8 जनवरी 2026 को सभी लोगों ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में एकत्रित होकर अंकिता भंडारी हत्याकांड के लिए सरकार से मांग करी की जिन वीआईपी के नाम आ रहे हैं उनके खिलाफ सीबीआई जांच व नार्को टेस्ट किया जाए। और आंदोलन में एक महिला द्वारा हर पुरुष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया और हमारे देवतुल्य ब्राह्मण समाज के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कार्य उसे महिला द्वारा किया गया जिसके लिए मैं और मेरा युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा इस महिला का विरोध करता है और मैं चाहता हूं कि प्रशासन पुलिस प्रशासन इसके खिलाफ शक्ति से सख्त कार्रवाई करें। उसने एक विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाई है सार्वजनिक रूप से इस महिला को माफी मांगनी चाहिए परंतु आज 24 घंटे व्यतीत होने के बाद भी उस महिला का घमंड नहीं टूटा।
युवा जन संघर्ष मंच आंदोलन के संयोजको से भी कहता है कि ऐसी महिलाओं को कभी मंच ना दिया जाए जो हमारे समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करें।। युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा हमेशा हर वर्ग को एक साथ लेकर चला है और हमने हमेशा एकता बनाकर अपने अलमुड़े के साथ पूरी माहौल को एक नई दिशा दी है और उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के शांत वातावरण को खराब करने का कार्य किया गया जिससे हमारे अल्मोड़ा की छवि खराब करी गईऔर मैं मनोज सिंह बिष्ट भैय्यू ब्राह्मण समाज और अपने हर समाज हर जाति के साथ आगे से खड़ा हूं और मैं कभी उनके लिए अपशब्द नहीं सुन सकता। और ऐसे लोगों को मैं चेतन चाहता हूं कि आप हमें जाति के आधार पर न बांटे हम एक हैं और हमेशा एक रहेंगे।हर समाज हमारे लिए देव तुल्य है।उनका सम्मान करना चाहिए।









