“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

             (नया अध्याय)

 

 

          “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान

 

 कलौटा, कफ़ड़ा व बमस्यू़ं न्यायपंचायतों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से 2470 लाभार्थी लाभान्वित।

 

 

 

       अल्मोड़ाः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

 

इसी क्रम में विकासखंड धौलादेवी की न्याय पंचायत कलौटा, विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत कफड़ा तथा ताड़ीखेत विकासखंड की न्याय पंचायत बमस्यू़ं के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

 

न्याय पंचायत में कलौटा आयोजित शिविर में 686 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। न्याय पंचायत कफड़ा में 515 लोगों को लाभान्वित किया गया । वहीं न्याय पंचायत में बमस्यू़ं आयोजित शिविर से 1269 लाभार्थियों समेत तीनों

शिविरों में कुल 2470 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

 

द्वाराहाट विकासखंड के कफड़ा न्याय पंचायत में लगे शिविर में पहुंचे उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद शिव सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया साथ ही कलौटा न्याय पंचायत में उपाध्यक्ष पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्य ने प्रतिभाग किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समाधान कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं का निवारण करें।

 

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?