संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में अल्मोड़ा जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता एक एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक।



अल्मोड़ा: द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026) में अल्मोड़ा जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक, और तीन कांस्य पदक,
(उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो टीम कोच) कमल कुमार बिष्ट (पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट) राष्ट्रीय रैफरी, राष्ट्रीय पदक विजेता ताइक्वांडो (प्रशिक्षक) ने जानकारी दी कि दिनांक 18 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक जयपुर राजस्थान में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में अल्मोड़ा जिला से (अंशिका बिष्ट) ने सब जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक ( आस्था जोशी) रजत पदक जूनियर वर्ग में, (साक्षी रॉयल) ने कांस्य पदक व, (प्रनील बिष्ट ) ने कांस्य पदक और केडिट वर्ग में (मयंक सिंह गैड़ा )ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया। डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 जय पुर राजस्थान के (एस. एम .एस इनडोर स्टेडियम) में संपन्न उक्त प्रतियोगिता में लगभग 3000 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रांतों से हिस्सा लिया जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी राज्यों के प्रतिभागियों के साथ साथ सर्विसेज की टीम, सी आर पी एफ, साईं सेंटर ताइक्वांडो कोचिंग सेंटर, की टीमों भी शामिल रही प्रतिभाग किया, (उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन) के अध्यक्ष (श्री महेंद्र सिंह) एवं महासचिव (श्री रवि शंकर सिंह फर्स्वाण), ने प्रसन्नता व्यक्त किया और विजेताओं को बधाई दी। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया अल्मोड़ा से 16 ताइक्वांडो खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल पांच पदक अर्जित किए।
(इंडिया ताइक्वांडो )के तत्वाधान में आयोजित (द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 )में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता व्यक्त किया अल्मोड़ा विधायक श्री मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अल्मोड़ा जिला कीड़ा अधिकारी माहेश्वरी जी, लियाकत अली क्रिकेट कोच द्रोणाचार्य अवाडी, श्री हरीश कनवाल, रवि रौतेला, कुंदन कुमार बिष्ट, कुंदन लटवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी, महापौर श्री अजय वर्मा, हीरा कनवाल, रवि शंकर सिंह फर्स्वाण, महासचिव प्रदीप कुमार जोशी, दयाल सिंह फर्स्वाण, अल्मोड़ा जिला अधिकारी श्री अंशुल सिंह, मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा, डॉ0 जे सी दुर्गापाल, श्रीमती मंजू बिष्ट, दर्शन रावत, जे पी पंकज, राष्ट्रीय रैफरी, किशोर कुमार, महासचिव ताइक्वांडो बागेश्वर मयंक दीक्षित महासचिव ताइक्वांडो देहरादून, लतिका भंडारी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, काजल कांडपाल, आशीष वर्मा, दीपक वर्मा, श्रीमती शोभा जोशी,श्रीमती राधा बिष्ट, अध्यक्ष महिला कांग्रेस, आदि,







