संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
देव छठ पर देव धणी के दर्शन करने के लिए पहुंचे भक्त।
देवनारायण भगवान का आलौकिक श्रृंगार किया गया।
कानड़: श्री नारायण के अवतारी भगवान देवनारायण का माघ मास की देव छठ पर देव नारायण जन्मोत्सव पर नगर के समीप स्थित देव डूंगरी धाम पर भगवान श्री देव नारायण एवं देव सागर तालाब स्थित बल्डा़ का देव श्री देवनारायण मंदिर परिसर पर देवछठ पर रविवार को देव धणी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
भगवान देवनारायण के दर्शन से पहले रास्ते में श्रद्धालु मनधारी भगवान के दर्शन करने के पश्चात ही भगवान देवनारायण के दर्शन करते हैं देव छठ पर मदिर को पुष्पमाल से सजाया गया। वही दोपहर 2:15 पर महाआरती पण्डाजी द्वारा आरती की गई आरती का तत्पश्चात बाद श्रद्धालुओं प्रसाद वितरण किया जाता है।
समिति द्वारा देवनारायण मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे जहां उन्होंने प्रसादी के रूप में भोजन ग्रहण किया
इस भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी सहयोग करते हैं समिति द्वारा पेयजल की भी व्यवस्था कराई गई
देव छठ पर यहां भगवान देव महाराज के दर्शन के नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के लोग पहुंचते हैं इस मंदिर से लोगो की ऐसी आस्था जुड़ी हुई है
वहीं देव छठ पर गांव नानूखेड़ी एवं शिवगढ़ रोड़ स्थित देव डूंगरी पर स्थित देवनारायण महाराज भगवान का आकर्षण श्रृंगार किया गया और नगर में स्थित बजरंग मोहल्ला व गायरीसेरी में स्थित देव महाराज भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया।







