शैक्षणिक उत्कृष्टता: बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र आदित ढांडा ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

 

                       (नया अध्याय)

 

शैक्षणिक उत्कृष्टता: बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र आदित ढांडा ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम।

           

 

             बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः एनटीपीसी., सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के कक्षा दूसरी के मेधावी छात्र आदित ढांडा प्रतिष्ठित NSTSE (2025-26) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 7 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री शलभ निगम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आदित की मेहनत, लगन और एकाग्रता की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का परिणाम बताया।

 

प्राचार्य श्री निगम ने आदित को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और उन्हें भविष्य में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्साहित करती हैं। इस गौरवपूर्ण क्षण को और यादगार बनाने के लिए विद्यालय ने एक विशेष डिजिटल बैज भी साझा किया है, जिसे सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से प्रदर्शित कर छात्र के उत्साहऔरआत्मविश्वास को बढ़ाया जा रहा है।

 

विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता में अभिभावकों के निरंतर सहयोग को भी महत्वपूर्ण माना है। इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल उत्पन्न कर दिया है। प्राचार्य और समस्त शिक्षक-कर्मचारी वर्ग ने आदित धांडा को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।