ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़:सुनील चिंचोलकर
(नया अध्याय)
संविधान की गरिमा को बनाये रखें: जीत सिंह
ट्रांसपोर्ट नगर तिफरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
देशभक्ति गीतों की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समाँ बांधा।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर तिफरा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ, स्पेयर पार्ट्स संघ, मैकेनिक संघ सहित समस्त ट्रक मालिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके पश्चात देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। गीतों की गूंज से ट्रांसपोर्ट नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह को संबोधित करते हुए जीत सिंह ने अपने प्रेरक भाषण में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की गरिमा, नागरिक कर्तव्यों तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को देश के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ईश्वर सिंह, राजू पाज, मनीष चावड़ा, लोगनी, शिवकुमार, प्रकाश गुप्ता, विपुल गुप्ता, राजेश ताम्रकार, नवदीप लूथरा, राधे सिंह, रशीद भाई, प्रकाश नायडू, विजय साहू, दादा बागती, विक्की अली एवं विनोद उपस्थित रहे।
वहीं प्रकृति सेवा संस्थान से भारती रजक, श्रेयश अवस्थी, अंकुश तिवारी, प्रमोद मिश्रा, जय प्रकाश भोई, सुरूचि गोस्वामी, निर्मला साहू, पूजा एवं अमन सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा।







