ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल अल्मोड़ा के कलाकारों का 21सदस्यीय दल गणतंत्र दिवस में भाग लेने के बाद वापस लौटा।
अल्मोड़ा: गत् 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर मध्य क्षेत्र इलाहाबाद, भारत सरकार के तत्वावधान में प्रतिभाग करने के बाद स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल अल्मोड़ा के दलनायक प्रकाश भट्ट सहित 21 सदस्यीय कलाकारों का दल वापस लौट आया है।दल द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड में यहां की छपेली नृत्य को वंदेमातरम की क्लासिकल धुन पर लोक संस्कृति का बखान कर लोक नृत्य प्रस्तुत किया।जिसे महामहीम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री सहित सभी वरिष्ठ अतिथियों ने उक्त वंदेमातरम क्लासिकल डांस व गायन कार्यक्रम की सराहना की।इस पर देशभर से आए विभिन्न राज्यों के 2500 कलाकारों ने एक साथ समा बांधा।
दल के वापस गृह नगर पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिल्ख्वाल, डीसीपी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित समस्त रंगकर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए दल की सराहना की।









