ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
शहीद दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय अल्मोड़ा के सभागार में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि।
अल्मोड़ा: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में 30जनवरी 2026 को ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर जिला न्यायालय सभागार अल्मोड़ा में सभी न्यायिक अधिकारीगण, जिला जजी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के कर्मचारी गण व अधिवक्तागण आदि द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम, सिविल जज रवीन्द्र देव मिश्र, सिविल जज (जूनियर डिविजन) व न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल आदि मौजूद रहे।









