उत्तराखंड ताइक्वांडो को मिला राष्ट्रीय सम्मान, राज्य के लिए बना गौरव का क्षण।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                  (नया अध्याय)

 

 

उत्तराखंड ताइक्वांडो को मिला राष्ट्रीय सम्मान, राज्य के लिए बना गौरव का क्षण।

           

 

          अल्मोड़ा: उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि एसोसिएशन को इंडिया ताइक्वांडो गाला अवॉर्ड्स 2025–2026 में “बेस्ट इवेंट ऑर्गनाइज़र ऑफ द ईयर” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

यह सम्मान वर्ल्ड ताइक्वांडो के सचिव महासचिव श्री जियोंगकांग सियो तथा इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष श्री नामदेव शिरगांवकर द्वारा प्रदान किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ खेल पदाधिकारियों के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त होना उत्तराखंड के ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

यह पुरस्कार उत्तराखंड में ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो खेल के सफल आयोजनों, उत्कृष्ट प्रबंधन तथा निरंतर विकास का प्रतीक है। इस उपलब्धि के पीछे एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों, कोचों, रेफरी, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और सशक्त टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

🏅 खिलाड़ियों को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

इंडिया ताइक्वांडो गाला अवॉर्ड्स 2025–2026 के दौरान उत्तराखंड री खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया—

 

जूनियर एथलीट ऑफ द ईयर (पुरुष): निहाल देवली

 

सीनियर एथलीट ऑफ द ईयर: अंकित मेर

 

बेस्ट फाइटर ऑफ द ईयर (पुरुष): नितेश सिंह

 

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह, महासचिव श्री रवि शंकर सिंह फण, उपाध्यक्ष श्री आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेनू रावत, कोऑर्डिनेटर एवं सदस्य श्री प्रदीप कुमार जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

🏵️ इस राष्ट्रीय सम्मान पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री कमल कुमार बिष्ट एवं सचिव श्री प्रदीप कुमार जोशी ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, कोचों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे राज्य के ताइक्वांडो जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे आने वाले समय में खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

 

👤 इस भव्य समारोह में भारतीय खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से— श्री राजीव मेहता, वरिष्ठ खेल प्रशासक, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व महासचिव एवं फेंसिंग कन्फेडरेशन ऑफ एशिया (FCA) के महासचिव,

 

श्री अमिताभ शर्मा, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की कार्यकारी परिषद के सदस्य एवं आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, श्री नरिंदर ध्रुव बत्रा, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के पूर्व प्रमुख की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।