संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
नाबालिक लड़की भगाकर ले गया युवक इंदौर से बरामद
कानड़: नगर के समीप स्थित ग्राम कुंडला खुर्द निवासी युवक द्वारा चंदन गांव की एक नाबालिक लड़की को बेहला फुसलाकर भाग ले जाने वाला मामला सामने आया है कानड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक वह लड़की सहित इंदौर से बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी आर के दांगी द्वारा जानकारी में बताया गया कि कुंडला खुर्द निवासी देवेंद्र सूर्यवंशी चांनदगांव की नाबालिक को झांसी में लेकर अपने साथ ले गया था परिजन द्वारा खून शुद्ध की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के बाद पुलिस जांच में जुटी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में प्रधान रक्षक दूल्हे चंद्र गवली और आरक्षक दिनेश विश्वकर्मा की टीम ने संभवत स्थान पर दबिश दी गई।
आखिरकार पुलिस ने युवक को नाबालिक लड़की के साथ इंदौर से पकड़ लिया पुलिस ने आरोप भी युवक के खिलाफ अपहरण एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







