संवाददाता शाजापुरः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
चोरों की गिरफ्तार नहीं होने पर सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा कर ग्रामीणों का आक्रोश।
शाजापुर: जिले चौमा गांव के जावदी में हनुमान मंदिर में विगत दिनों पहले हुई चोरी कि घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
चोरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई इस लेकर ग्रामीणों द्वारा आगर सारंगपुर मार्ग जामकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताया गया इस दौरान दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे यातायात बंधित हो गया ग्रामीणों ने बताया कि जावदी हनुमान मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं कुछ दिनों पहले मंदिर में घुसकर चोर किमती की समान ले गई चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है ग्रामीण जन व मंदिर पुजारी सहित जावदी जोड़ पर भजन कीर्तन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द से जल्द चोरों को नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन को तेज होगा मंदिरों की व्यवस्था मजबूत करें और ग्रामीणों में गस्त की भी मांग रखी गई।







