संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जनपद में दो शिविर हुए आयोजित।
दोनों शिविरों से 2052 लोग हुए लाभान्वित, 195 शिकायतें मौके पर निस्तारित।
अल्मोड़ा: जनपद में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत बड़ियार बिष्ट के त्युनरा तथा विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत डूंगरी में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाना रहा।
विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत बड़ियार बिष्ट के त्युनरा में आयोजित शिविर में सचिव, उत्तराखंड शासन एस. रविशंकर ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर शिविर के माध्यम से 381 लोगों को सीधे लाभान्वित किया गया तथा प्राप्त 49 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सचिव उत्तराखंड शासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम सरकार का बहुत प्राथमिकता वाला जनहित का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की मंशा के अनुरूप अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें एवं लोगों को लाभान्वित करें।
इस शिविर में विधायक मोहन सिंह मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत डूंगरी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उपजिलाधिकारी श्रीमती याक्षी अरोड़ा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 1671 लोगों को लाभान्वित किया गया तथा प्राप्त 146 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद में निरंतर शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं

का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है।







