ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260202nSGVU2Rg
STORY SLUG : FEROZEPUR AAP AAGU SUKHRAJ GORA AND ADC NIDHI KUMBAD BAMBA VIVAD MAMLA
FOOTAGE: ATTACHED LINK IN MAIL
TOTAL : SHOTS , BYTE ADC , BYTE AAP AGUU SUKHRAJ GORA
प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से परेशान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव और पंजाब एग्रीकल्चर विभाग के डायरेक्टर सुखराज सिंह गोरा फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) द्वारा उनके साथ अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया गया।
सुखराज सिंह गोरा ने कहा कि उन्होंने तीन बार पर्ची भिजवाने के बावजूद डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात नहीं की जिसके कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा था।
आप के प्रदेश सचिव ने कहा कि जब तक संबंधित अधिकारियों का तबादला नहीं किया जाता, तब तक वे काम नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के रवैये से आम लोग भी परेशान हैं।
डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा शर्मा से पहले भी लोग परेशान हैं, बिना मिले ही लोगों को वापस घर लौटना पड़ता है।
बाइट: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव और पंजाब एग्रीकल्चर विभाग के डायरेक्टर सुखराज सिंह गोरा
वहीं जब अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुंबद बाम्बा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त नेता उनके पास असला लाइसेंस बनवाने के लिए आए थे।
उन्होंने बताया कि उन्होंने उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही लाइसेंस बनवाने को कहा था, लेकिन नेता दबाव बना रहे थे कि उनकी फाइल तुरंत साइन की जाए। इसी बात को लेकर वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनके अनुसार उन्होंने किसी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया।
बाइट: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुंबद बाम्बा
उधर मामले की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर देहाती विधायक रजनीश दहिया डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि यह मामला केवल कम्युनिकेशन गैप का था, जिसे आपसी बातचीत से दूर कर लिया गया है।
बाइट: देहाती विधायक रजनीश दहिया






