संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।
अल्मोड़ाः उत्तराखण्ड़ लोक वहिनी ने आज डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80 वीं जयन्ती पर समसामयिक उत्तराखण्ड़ राजनीति एव राष्ट्रीय परिदृष्य पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में उत्तराखण्ड़ के पिछड़ेपन , अंकिता प्रकरण व भारतीय बजट वक्ताओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये। रेवती बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डा. शमशेर सिंह बिष्ट को उनकी जयन्ती पर श्रद्धान्जली देते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन व कृति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एड. जगत रौतेला ने बजट में उत्तराखण्ड़ को उपेक्षित किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।रौतेला ने कहा कि राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण बनाये जाने के बाद ही पहाड़ का विकास संम्भव है। उत्तराखण्ड़ में थाईलैण्ड की तरह पर्यटन की अवधारणा को पनपाना खतरनाक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसी सोच का परिणाम अंकिता प्रकरण है इस पर सी बी आई जांच में तेजी लाने की मांग की गई। संचालन करते हुए पूरन चन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार मनमाना यू जी सी कानून लाकर वर्ग संघर्ष को बढा रही है, किसी भी छात्र का उत्पीड़न व जातीय भेदभाव नहीं होना चाहिये। इस अवसर पर भारतीय बाजार को अमेरिकी किसानो व डेरी उत्पादकों के लिये खोले जाने पर आशंका व्यक्त की गई कि इससे भारतीय किसानो को आर्थिक नुकसान होगा। देश में वास्तविक मुद्दों के स्थान पर जातीय व सामप्रदायिक विद्वेष बढ़ाए जा रहें हैं। बैठक में अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, हारिस मुहम्मद, दयाकृष्ण काण्ड़पाल, अजय मेहता, आराध्य आदि मौजूद रहे।







