ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार, माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ‘विश्व कैंसर दिवस’ के अवसर पर आज 4 फरवरी 2026 को जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ नालसा थीम गीत (एक मुट्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को कैंसर के शुरुआती लक्षण, निदान के तरीके, कैंसर के कारण, उपचार, नालसा गरीबी उन्मूलन योजना, ई-टू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनटीडी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2 जनवरी 2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जानकारी दी गई।
इस शिविर में कई अधिकार मित्र शामिल हुए जिन्होंने कैंसर जैसी घातक बिमारी के बारे में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी।






